मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल देहरादून को साफ-सुथरा और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्मार्ट तकनीक आधारित यह मशीन राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। तकनीक आधारित सफाई व्यवस्था से सड़कों की नियमित सफाई और अधिक प्रभावी व तेज होगी। साथ ही धूल और प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी, जिससे आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों से आह्वान किया कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ऐसी गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!