देहरादून के पटेलनगर में उन्माद: नबी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देहरादून- बीते दिन देर शाम पटेलनगर क्षेत्र में एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते बड़ा बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, एक युवक द्वारा नबी पर धार्मिक भावनाएँ भड़काने वाली टिप्पणी की गई थी, जिसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटवा दिया। लेकिन इस बीच बड़ी संख्या में लोग पटेलनगर चौकी के बाहर एकत्रित होने लगे। भीड़ ने माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की, जिसे देखते हुए पुलिस को समझाना पड़ा। हालांकि जब उन्मादी भीड़ नहीं मानी तो पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर करना पड़ा।

एसएसपी देहरादून ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएँ भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, भीड़ में शामिल अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी को भी शहर का अमन-चैन बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!