दुखद समाचार: कोटद्वार के राइफलमैन सूरज सिंह नेगी बारामूला में शहीद

कोटद्वार, उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में देश की सेवा करते हुए कोटद्वार के सपूत, राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25) वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।
यह दुखद घटना क्रॉस फायरिंग के दौरान हुई, जिसमें गोली लगने से सूरज सिंह नेगी ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वह गोरखा रेजिमेंट में कार्यरत थे और साल 2021 में सेना में भर्ती हुए थे।
शहीद सूरज सिंह नेगी कुछ समय पहले ही छुट्टी पर अपने घर कोटद्वार आए थे। उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके गृह नगर कोटद्वार लाया जा रहा है। यहाँ पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। देश की रक्षा में उनके साहस और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!