
देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी से लूटपाट का एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है जहाँ बदमाशों ने तमंचे की नोक पर व्यापारी से पहले दस्तावेज़ और 2 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया उसके बाद बदमाशों ने व्यापारी देवेश को गोली मारी और फरार हो गए |

घायल अवस्था में व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक गुजरात नंबर के काले रंग की गाड़ी में पहुँचे कुछ बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट करी और उसके बाद उनको तमंचे से गोली मार कर फ़रार हो गए हैं। वहीं मौक़े पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर थाना नरेश राठौड़ ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचवाया और अपनी टीम के साथ बदमाशों का पीछा करने लगे , जब पुलिस के द्वारा बदमाशों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तब बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौड़ को भी एक गोली लग गई वहीं जवाबी फ़ायरिंग में एक बदमाश भी गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना में शामिल अन्य बदमाश जंगल में फ़रार हो गए फ़िलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर उनकी खोजबीन कर रही है, मुठभेड़ की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल भी घटनास्थल पहुंचे और पूरी जानकारी लेते हुए फ़रार हुए बदमाशों की जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिए हैं ।


