देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में की गई सीएम घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिले।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, जिससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

