देहरादून – उत्तराखंड में वन्यजीवों का ख़तरा पहाड़ों के साथ ही अब मैदानी क्षेत्रों में भी गहराने लगा है, राजधानी देहरादून के तुनवाला बांखाला में शुक्रवार की रात को तीन गुलदारों ने स्थानीयों की एक मवेशी को निवाला बना दिया जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग देर रात घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले काफ़ी समय से वहाँ गुलदार की चहलक़दमी देखी जा रही है कुछ दिनों पूर्व पहले पालतू कुत्ते पर हमला और अब मवेशी को निवाला बनाने के बाद भी वन विभाग संतोषजनक क़दम नहीं उठा रहा है । वहीं क्षेत्रीय फोरेस्ट गार्ड ने बताया की इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और लगातार वहाँ गस्त लगा रही है ।
बाइट – तारा देवी, स्थानीय महिला

