Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपीएमजीएसवाई में बड़ी अनिमियता ,16 करोड़ का भुगतान , सड़क का 90...

पीएमजीएसवाई में बड़ी अनिमियता ,16 करोड़ का भुगतान , सड़क का 90 फीसदी काम अभी भी अधूरा

देहरादून – पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर अनिमियताओं का बड़ा आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय कुमार समेत विभाग के कई अधिकारियों ने पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेश में चल रही सड़कों के निर्माण कार्यों में बड़ा भ्रष्टाचार किया है ।
सेमवाल ने ब्रिडकुल की प्रेजेंटेशन रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान में पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेश में लगभग 74 प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिसमें लगभग बीस योजनाओं का भुगतान 100 फ़ीसदी हो चुका है लेकिन धरातल निर्माण कार्य मात्र 5-10 फ़ीसदी तक हुआ है ।सेमवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत चमोली जिले के थराली विधानसभा मे कंडवाल गाँव से कफूली मल्ला (चरण-1 एवं चरण-2) मोटर मार्ग के निर्माण में भी ₹16 करोड़ ( 100 फ़ीसदी भुगतान) के भारी-भरकम बजट को डकारने का काम अधिकारियों ने किया है जबकि धरातल पर 10 फ़ीसदी निर्माण कार्य हुआ है ।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने साक्ष्यों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ का खुलासा करते हुए पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पांडे को पत्र भेजकर विस्तृत जाँच के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निलंबित और घोटाले में सम्लित दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

बाइट – शिव प्रसाद सेमवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!