
देहरादून : कर्णप्रयाग नगरासु निहंग प्रकरण के बाद उपजे विवाद में अब उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी के नाम पोंटा साहिब के समाजसेवी परमजीत सिंह बंगा ने थाना पोंटा साहिब में लिखित शिकायत दी है । गौरतलब है की नगरासू गुरुद्वारा में निहंगों के क़ब्ज़े के बाद आशीष नेगी समेत उत्तराखंड के लोग करवाई की माँग कर रहे थे और इस दौरान 25 जून को रुद्रप्रयाग सभा में दिए गए आशीष नेगी के एक बयान को विवादित बताते हुए पोंटा साहिब के समाजसेवी परमजीत सिंह बंगा ने पोंटा साहिब में तहरीर देते हुए सिखों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए आशीष नेगी पर मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है ।


