उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 8 ट्रैकर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग पर गए Soul Seeker ट्रैकिंग एजेंसी के 7 ट्रैकर और 1 गाइड लापता हो गए हैं। वापसी के दौरान भारी हिमपात और एवलांच के चलते करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर दल के फंसे होने की सूचना है।
🔹 आज सुबह 10:30 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर ने मातली हेलीपैड के लिए उड़ान भरी। 🔹 सुबह 10:55 बजे हेलीकॉप्टर मातली पहुंचा, जहां SDRF, आपदा प्रबंधन, मेडिकल और ITBP की टीमें तैनात हैं। 🔹 हेलीकॉप्टर में 50 किलो राशन, ब्यूटेन गैस और राहत सामग्री लोड की गई। 🔹 सुबह 11 बजे मातली से केदारताल के लिए रेस्क्यू हेलीकॉप्टर रवाना हुआ।
लापता ट्रैकर्स की तलाश और राहत-बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!