गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, इनोवा भागीरथी नदी में गिरी, 4 की मौत

उत्तरकाशी के गंगनानी में गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरा।
हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं, 2 महिलाएं अभी भी लापता हैं।
घायल को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
वाहन चालक सुरेंद्र हरिद्वार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वाहन में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले थे।
घटनास्थल पर पुलिस, SDRF, NDRF, 108 एंबुलेंस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद है। लापता महिलाओं की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

