भारतीय त्योहारों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा श्री गुरु राम राय स्कूल, 15 विद्यालयों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, रेसकोर्स में 25 नवंबर 2026 को वार्षिकोत्सव एवं सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना और विभिन्न विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सद्भाव को बढ़ावा देना रहा। सहोदय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘भारतीय त्योहारों का उत्सव’ रही, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कथक नृत्य, समूहगान और अन्य प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र सोमेश बड़थ्वाल को सत्र 2025-26 में कक्षा 12 में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कुसुमलता मेमोरियल पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सहोदय प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय स्कूल, बसंत विहार विजेता और रेसकोर्स स्कूल उपविजेता रहा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्रे, स्पोर्ट्स हेड धर्मेन्द्र नेगी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!