बीजेपी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


देहरादून:
देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान और बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में जागरूकता फैलाकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया और देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। तभी से हर साल देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। ऐसे में बिरसा मुंडा जैसे महान जननायकों के जीवन, संघर्ष और योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!