कांग्रेस की लोकसभा स्क्रीनिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक, जल्द हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तराखंड,देहरादून : लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों के चयन को लेकर आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष का आगमन हुआ। इसके बाद बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने इसको लेकर कहा कि आईसीसी के प्रदेश के फंक्शनरिस्ट से सलाह-मशवरा करके प्रदेश में इलेक्शन कमिटी में जो प्रत्याशी आवेदक होंगे, उनके आवेदन के ऊपर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जांच करेंगे। इसके बाद इसे हमारी स्क्रीनिंग कमेटी में दिया जाएगा। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा करके हमारे द्वारा इसे सीआईसी को भेज दिया जाएगा। इसमें जो दो-तीन नाम होंगे उसमें सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमारा स्क्रीनिंग की जो प्रक्रिया है, उसे हम करीब 15 फरवरी तक पूरा कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!