आखिर कब होगा यूसीसी लागू ! सरकार ने एक बार फिर बढ़ाया समिति का कार्यकाल

उत्तराखंड,देहरादून : उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए सरकार ने प्रवर कमेटी समिति को ड्राफ्ट बनाने के लिए सौंपा है जिस पर समिति ने लगभग ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समिति को कुछ अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी है, जिसके चलते समिति का कार्यकाल 15 दिन और बढ़ाया गया है। जैसे ही यह पूरी होती है इसको विधानसभा का सत्र बुलाकर रखा जायेगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं दूसरी और कांग्रेस का कहना है कि अभी यूसीसी पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जब तक ड्राफ सामने नहीं आता। भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम नॉरेटिव सेट करना चाहती है। जबकि इसमें यह भी देखना होगा कि उत्तराखंड की आदिवासी जनजाति, थारो, बॉग्सा, भोटिया, एससी, एसटी के अधिकारों पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!