उत्तराखण्ड ने सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान में प्रथम स्थान हासिल किया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखण्ड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टीम को बधाई दी। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने आज सचिवालय में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी (सूचना) श्री रवि बिजारनिया के नेतृत्व में टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

उत्तराखण्ड ने सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान में प्रथम स्थान हासिल किया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने भी सोशल मीडिया टीम को बधाई दी। सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म्स पर मतदान जागरूकता अभियान में गायक कैलास खेर, अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, सूरज थापर,यश सिन्हा, अली अगसर,अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अर्चना पूरण सिंह, उपासना सिंह के साथ ही स्टेट आइकॉन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, लोक गायिका माधुरी बड़थवाल, पांडवाज ग्रुप, लोक गायक किशन महिपाल, इंद्र आर्य, उप्रेती सिस्टर्स, खुशी जोशी, सौरभ मैठाणी आदि के साथ साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देश के जाने माने यू ट्यूबर सौरभ जोशी, अनुराग डोभाल ने भी सोशल मीडिया टीम के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!