उत्तराखंड विधानसभा में आज पास होंगे महत्वपूर्ण विधेयक, भू कानून पर होगी चर्चा

देहरादून (21 फरवरी 2025): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई आज सुबह 11:00 बजे से शुरू हो चुकी है। इस दौरान आज सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पास होने की प्रक्रिया की जाएगी। खासकर, भू कानून विधेयक पर चर्चा होगी, जिसे लेकर सदन में गहन विचार विमर्श होगा। इसके अलावा, उत्तराखंड के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट को भी ध्वनि मत से पास किया जाएगा।

आज सदन में होने वाले विधाई कार्यों में प्रमुख विधेयक निम्नलिखित होंगे:

  • नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रावधान संशोधन विधेयक पास होगा।
  • उत्तराखंड निक्षेपक हित संरक्षण विधेयक 2025 को पास किया जाएगा।
  • विधानसभा में विधायकों की पेंशन विधेयक को पास किया जाएगा।
  • उत्तराखंड नीरसन विधेयक पास होगा।
  • उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास संशोधन विधेयक पास किया जाएगा।
  • उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी विधेयक पास होगा।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण विधेयक 2025 को पास किया जाएगा।
  • कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक पास होगा।
  • उत्तराखंड प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को सदन से हरी झंडी मिलेगी।
  • उत्तराखंड भू कानून को लेकर उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था संशोधन विधेयक 2025 सदन में पास होगा।
  • उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन विधेयक को भी सदन से हरी झंडी मिलेगी।

यह विधेयक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने के उद्देश्य से हैं, और इनकी पास होने से राज्य के विकास को नया दिशा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!