
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को बलवीर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और सांत्वना प्रदान दी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए अत्यंत दुःख का क्षण है।
शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने परिवारजनों को भावनात्मक संबल प्रदान किया।

