टपकेश्वर बाईपास निर्माण को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

देहरादून में टपकेश्वर बाईपास निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बाईपास स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य को लेकर किए जा रहे सर्वे की जानकारी ली और सर्वे में तेजी लाते हुए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सर्वे प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय और सुझावों को भी शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि टपकेश्वर बाईपास बनने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को भी गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान PWD के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!