Uttarakhand Admin
उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला: भाजपा विधायक के भाई पर 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी
बनबसा: उत्तराखंड के बनबसा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह मामला नेपाल बॉर्डर से सटा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
इस घटना के बाद कांग्रेस ने...
खुशखबरी : उत्तराखंड की अतिथि शिक्षिकाओं को मिली बड़ी खुशखबरी!अब मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
खुसखबरी : उत्तराखंड की अतिथि शिक्षिकाओं को मिली बड़ी खुशखबरी!अब मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन शिक्षिकाओं को अब 180 दिनों का मातृत्व अवकाश देने की मंजूरी दे दी है।
यह निर्णय वित्त विभाग के एक पुराने...
प्रधान संपादक और मुख्य संपादक दिखाने की मची होड़।गर्त में जा रही पत्रकारिता को बचाने का समय
रिपोर्ट/दिशा शर्मा, हरिद्वार। आजकल व्हाट्सएप और फेसबुक खोलते ही हजारों खबरों का अनचाहा बोझ आप पर डाल दिया जाता है,वेव पोर्टल और फेसबुक पर खुद को जबरन अतिवरिष्ठ पत्रकार साबित करने की चाह में पुलिस, प्रशासन और नेताओ द्वारा ज़ारी की गई विज्ञप्तियो को ज्यों का त्यों कॉपी पेस्ट कर आपके फ़ोन में कबाड़ा खबरों का कचरा भरने वालों...
शर्मनाक : रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ नामी स्कूल में यौन शोषण , पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया
देहरादून: देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार वेल्हम बॉयज स्कूल में एक छात्र के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल स्कूल प्रशासन बल्कि पूरे शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया है।
पीड़ित छात्र के पिता ने गुवाहाटी में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसे देहरादून पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया...
38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर दिल्ली में खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पी.टी उषा से की मुलाकात
दिल्ली 5 सिंतबर : खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा और संघ के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
त्रिवेंद्र के तीखे तेवर :धर्म तरकस से धामी सरकार पर तीर, गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले पर दिया गीता ज्ञान :
देहरादून: त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर धामी सरकार पर साधा निशाना
देहरादून 5सिंतबर : उत्तराखंड में भाजपा वरिष्ठ नेताओं के सवालों से बार - बार असहज हो रही है धामी सरकार , कभी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इशारों इशारों में मुख्यमंत्री पर तंज कसते हैं...
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों से भारत में सालाना 70,000 शिशुओं की मौत हुई रोकी
नई दिल्ली: एक नए अध्ययन से पता चला है कि भारत में 'स्वच्छ भारत' अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों से सालाना 70,000 शिशुओं की मौत रोकी जा सकती है। यह अध्ययन अमेरिकी पत्रिका 'लैंसेट ग्लोबल हेल्थ' में प्रकाशित हुआ है।
अध्ययन के अनुसार, शौचालयों के निर्माण से शिशुओं में दस्त की बीमारियों में कमी आई है। दस्त शिशुओं के...
देहरादून में जिलाधिकारी बदले, सविन बंसल ने संभाला पदभार
देहरादून: देहरादून जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी का पदभार बदला गया है। बीती देर रात सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
नए जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सुबह अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे जिलावासियों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और उनके...
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार
देहरादून: सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर से लेकर देहात तक शराबियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विगत दो दिनों में पुलिस ने शराब ठेकों के बाहर, सड़क किनारे वाहनों में और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए 453 व्यक्तियों को पकड़ा है।...
उत्तराखंड में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,आईएएस दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री जबकि सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई विभागों के प्रमुख सचिवों और सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु को राजस्व विभाग से हटा दिया गया...










