इन्फ्लूएंजा को लेकर दून अस्पताल अलर्ट, मेडिसिन ओपीडी को निर्देश, लक्षण मिलने पर हो सभी जांचें

उत्तराखंड,देहरादून : कोरोना के बाद अब चीन में इन्फ्लूएंजा नाम की महामारी फैल रही है। यह महामारी बच्चों में अधिक देखने को मिल रही है, हालांकि भारत में अभी तक इसका कोई मरीज नहीं मिला है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा इसको लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। इसी क्रम में देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैयारी को लेकर डीएमएस डॉक्टर धनंजय डोभाल ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सांस संबंधी बीमारी है, यह अपना स्ट्रेन भी बदलता है, जिसमें फेफड़े को नुकसान पहुंचता है। इसके लक्षण – सांस फूलना, बलगम आना, फेफड़ों में जकड़न होना देखे जाते हैं। इसको लेकर अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में अलर्ट जारी किया गया है कि अगर कोई भी इससे संबंधित केस आता है तो उसकी पूरी जांच करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!