एसटीएफ ने पचास हज़ार के इनामी हत्यारे को दबोचा, 5 साल से चल रहा था फरार

उत्तराखंड, देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है बीते 5 वर्ष पुराने एक महिला के साथ रेप केस में फरार चल रहे तीनों आरोपी में से तीसरे आरोपी को भी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व एक महिला के साथ हरिद्वार रानीपुर क्षेत्र में रेप किया गया था, जिसके बाद उसके भाई द्वारा विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने महिला के भाई को मौत के घाट उतार दिया था।

एक आरोपी को कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दूसरे आरोपी को बीते 15 दिन पूर्व बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। बिजनौर से गिरफ्तार की गए दूसरे आरोपी को जब एसटीएफ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तब उस समय वह मंदिर में साधु के वेश में रह रहा था। तीसरे आरोपी के गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती रात फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी एसटीएफ ने हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!