स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराई जौनसार बाबर में बदहाल पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराई जौनसार बाबर में बदहाल पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था

गुरुवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र स्वास्थ्य संबंधित की समस्या को लेकर जनजाति कल्याण समिति की अध्यक्ष वह उपाध्यक्ष भाजपा क्वासी मंडल बचना शर्मा द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को जौनसार बाबर के चारमुराई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया गया।
जापान में लिखा है कि चकराता विधानसभा के अंतर्गत 6 मंडलों में 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था सही न होने के कारण यह ज्ञापन दिया गया।
चकराता विधानसभा क्षेत्र में 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जो सिर्फ रेफर सेंटर बने हुए हैं।जिसमें आज तक कोई भी स्वास्थ्य सुविधा की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में आज लाखामंडल उपाध्यक्ष बचाना शर्मा जी ने मंत्री धन सिंह रावत जी को ज्ञापन दिया और यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में सुधार के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य से केंद्र में कोई भी ऐसी व्यवस्था नहीं है जिससे आसपास के ग्राम वासियों को कोई सुविधा मिल सके इस सुविधा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था जो की पलायन का मुख्य कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा एक छोटे से इलाज के लिए गांव वालों को विकास नगर या देहरादून का सफर करना पड़ता है जिससे पलायन एक मुख्य कारण बना हुआ है।इसको सही करने के लिए मंत्री धन सिंह रावत जी को आज बुधवार को इस विषय पर चर्चा की और ज्ञापन दिया उन्होंने बताया कि ना तो स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है और ना ही डॉक्टरों की ज्यादा तैनाती है जिस कारण पलायन एक मुख्य कारण बन चुका है इसको रोकने के लिए हमको स्वास्थ्य समुदाय केंद्र बेहतर करना पड़ेगा।मंत्री धन सिंह रावत जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी और हर उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!