मलिन बस्तियों को बचाना है तो कांग्रेस को वापस लाना होगा -धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड की मलिन बस्तियों पर खतरा मंडरा रहा है। राज्य सरकार को लेकर आरोप लगाया गया है कि यह सरकार कभी भी किसी न्यायालय का बहाना बना कर या किसी योजना की आड़ में मलिन बस्तियों को उजाड़ने का काम कर सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए, उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के मांजरा-ब्रह्मपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए जनसंपर्क किया और गरीब जनता से उनके समर्थन की मांग की।

मलिन बस्तियों को बचाना है तो कांग्रेस को वापस लाना होगा -धस्माना

सूर्यकांत धस्माना ने कहा, “कांग्रेस जब भी राज्य या केंद्र जहां भी सत्ता में रही है, वहां गरीबों के लिए योजनाएं बनाईं और उन्हें लाभ पहुंचाया।” उन्होंने इस बात का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड में 2016 में कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों के लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक़ देने का काम शुरू किया था, लेकिन जब भाजपा सत्ता में आई तो यह काम रुकवा दिया गया।

धस्माना ने कहा कि भाजपा ने देश के गरीबों के साथ पांच किलो राशन के नाम पर धोखा किया है। उन्होंने कहा, “देश के अस्सी करोड़ लोगों को पांच किलो राशन के चक्रव्यूह में फंसा कर इलेक्ट्रोल बैंड के नाम पर हजारों करोड़ रुपये चंदा इकट्ठा कर लिया और देश में बेरोजगारी व महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया।”

उन्होंने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि देश सेवा का जज्बा रखने वाले नवयुवक आज सैनिक की जगह अग्निवीर बनने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!