मुंबई : पेट्रोल पंप पर लोहे का होर्डिंग गिरने से 35 घायल, 100 अन्य दबे होने की आशंका

मुंबई में आज शाम करीब 4:30 बजे घातकोपर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. तेज हवा और बारिश के बीच लोहे का एक विशाल होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया. इस हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

मुंबई : पेट्रोल पंप पर लोहे का होर्डिंग गिरने से 35 घायल, 100 अन्य दबे होने की आशंका

घटना छेडा नगर जिमखाना के पास हुई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि, “इस हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 100 लोग होर्डिंग के नीचे फंसे हो सकते हैं.” उन्होंने बताया कि घायलों को राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया है.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) आयुक्त भूषण गगराणी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम बचाव कार्य में शामिल हो गई है. घटनास्थल पर क्रेन और गैस कटर भी पहुंचाए गए हैं.

स्थिति पर अभी भी नजर रखी जा रही है. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!