दुखद खबर: यहां मैक्स खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी, 6 जून 2024: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है दरअसल कल देर शाम नैनीताल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । हादसे में एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई, हादसा इतना भीषण था कि मैक्स गाड़ी के खाई में कितने से मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा कल देर शाम 6:15 बजे के करीब पतलोट सड़क मार्ग पर हुआ। मैक्स गाड़ी खन्स्यु से पतलोट जा रही थी, जब अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।गाड़ी में सवार 13 लोगों में से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस से हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान उमेश परगाई, महेश परगाई, पार्वती देवी, कविता, भुवन भट्ट और ममता भट्ट के रूप में की है।

घायलों में पंकज परगाई, मनोज परगाई, लक्की परगाई, कमला देवी, खष्टी दत्त, किशन चंद और ललित मोहन शामिल हैं।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गाड़ी की गति तेज थी और चालक का नियंत्रण खो गया था।

हादसे से बचाव के लिए कुछ ज़रूरी बातें:

हमेशा सीट बेल्ट पहनें।
तेज गति से गाड़ी न चलाएं।
सड़क के नियमों का पालन करें।
यदि आप थके हुए हैं या नींद आ रही है, तो गाड़ी न चलाएं।
गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!