दुखद : उत्तराखंड के 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह ,जम्मू कश्मीर में आतंकीयों से लोहा लेते हुए शहीद

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड और देश ने अपना एक वीर सपूत खो दिया, यह पूरे देश ओर उत्तराखंड के लिए दुख की घड़ी है दरअसल जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है। दरअसल जम्मू-कश्मीर से आतंकियों के पूर्णतः खात्मे के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कई अलग- अलग स्थानों पर सर्च अभियान चल रहा है। इस क्रम में बुधवार को डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जहां कुछ आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई इस आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए। कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। उनके बलिदान की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है आपको बता दें कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा । शहीद कैप्टन दीपक सिंह की माध्यमिक शिक्षा देहरादून के सेंट थॉमस स्कूल से हुई थी।

फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे कैप्टन दीपक सिंह :

आपको बता दें कैप्टन दीपक सिंह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे रहते थे। स्कूल के दिनों मे कैप्टन दीपक सिंह ने स्कूल को कई बार गोल मार कर जिताया था वह फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे। कैप्टन दीपक सिंह की शहादत की खबर से समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर है |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैप्टन दीपक सिंह की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह जी को कोटिशः नमन उन्होने कहा की माँ भारती की सेवा में कैंप्टन दीपक सिंह ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!