बड़ी ख़बर : यँहा युवक का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी: आज सुबह तड़के करीब 5 बजे हल्द्वानी के मंगलपड़ाव इलाके में बाल विद्या निकेतन स्कूल के गेट के बाहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पांडे गार्डन निवासी 21 वर्षीय सूरज पुत्र रघुवर दत्त जोशी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया हो। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!