कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने असहाय बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिवस

16 सितंबर 2024 देहरादून: महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज केदारपुरम स्थित शिशु सदन और बालिका निकेतन में असहाय बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मंत्री आर्या ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और मुख्यमंत्री धामी की लंबी उम्र की कामना की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस प्यारे बच्चों के साथ मनाना एक सुखद अनुभव था। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे भी अपने प्रियजनों का विशेष दिन इन बच्चों के साथ मनाएं ताकि उनके दिन को भी खास बनाया जा सके।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर प्रगति की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कड़े और ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने बच्चों से बातचीत की और शिशु सदन एवं बालिका निकेतन में दी जाने वाली सुविधाओं, भोजन और समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही, उन्होंने दस्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, जिला परिवीक्षा अधिकारी मीना बिष्ट, सुपरिटेंडेंट सुनीता, मधु, सोनल समेत शिशु सदन और बालिका निकेतन के सदस्य और बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!