कांग्रेस के मंथन से निकले पोखरियाल, देहरादून मेयर प्रत्याशी चुने गए

उत्तराखंड, देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून के मेयर प्रत्याशी के नाम का इंतजार अब खत्म हुआ। लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने देहरादून से मेयर प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र पोखरियाल को चुनावी मैदान में उतार दिया है। कल नामांकन की अंतिम तिथि ,30 दिसंबर को बतौर कांग्रेस देहरादून मेयर प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन करेंगे। अब जहां एक ओर शुभकामनाओं का दौर जारी है, वहीं मेयर सीट पर जीत की अहम जिम्मेदारी भी है। जहां पार्टी को उनसे जीत की उम्मीद है, वहीं वीरेंद्र पोखरियाल भी इसमें कोई कोर कसर छोड़ने वाले नहीं हैं। लिहाजा देखना होगा कि क्या देहरादून मेयर सीट पर वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!