ब्रेकिंग:उत्तराँचल प्रेस क्लब को मिला नया अध्यक्ष, भूपेंद्र कंडारी ने मारी बाज़ी,दूसरी बार बने अध्यक्ष

देहरादून- इन दिनों प्रदेश में निकाय चुनावों की गहमागहमी चल रही है जिसमें सताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के  बाण छोड़ रहे हैं दूसरी तरफ़ राजनीतिक चुनावों के इतर पत्रकारों के चुनाव का भी परिणाम आ गया है । उत्तराँचल प्रेस क्लब देहरादून में आज मतदान हुए जिसके उपरांत देर शाम नतीजे भी आए जिसमे प्रेस क्लब को भूपेंद्र कंडारी के रूप में नए अध्यक्ष मिले । इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पायल महामंत्री पद पर सुरेंद्र सिंह डसीला ,संयुक्त मंत्री महिला आरक्षित पद पर रश्मि खत्री और कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चंदौला   विजयी रहे । साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में दीपक बर्तवाल,मोहम्मद असद, किशोर रावत, मनबर रावत, पंकज भट्ट,योगेश रतूड़ी , सुशवीर सिंह भण्डारी,रमन कुमार जायसवाल समेत संदीप बडोला विजयी रहे । 

उत्तराँचल प्रेस क्लब मतदान परिणाम ः

कुल मतदान – 318 वोट 

अध्यक्ष पद

१ भूपेंद्र कंडारी – 181

२ अरुण शर्मा- 138

महामंत्री

१ सुरेंद्र सिंह डसीला -169

२ विनोद पुंडीर- 144

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!