मेयर संवाद में महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रखा देहरादून को सुदृढ़ बनाने का रोडमैप,बोले ग्रीन और क्लीन दून के विज़न पर करेंगे काम

प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनावों का महासमर चल रहा है। प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में सता दल भाजपा समेत विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनावी समर में दम ख़म भर रहे हैं ।

प्रदेश की नगर निगम की सबसे हॉट सीट यानी राजधानी देहरादून का मेयर चुनाव सबसे रोचक बन गया है जहाँ भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी और उत्तराखण्ड क्रांति दल के प्रत्याशियों समेत दस निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं ।
इसी क्रम में राजधानी देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार को देहरादून सिटीज़न फ़ोरम द्वारा चार अंकों के लिए ग्रीन एजेंडा और विज़न थीम पर मेयर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर के नामचीन प्रबुद्धजनों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया ।

भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा संवाद कार्यक्रम बेहतर हुआ है और सभी प्रबुद्ध लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं जिसपर हम जितने के उपरांत निश्चित ही कार्य कर देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाएँगे । इसके साथ हमारा विशेष प्रयास रहेगा कि देहरादून के हर वार्ड को निगम से जोड़ा जाएगा और निगम जनता के द्वार पर रहेगा और हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी द्वारा जारी संकल्प के अनुरूप कार्य करेंगे और ग्रीन देहरादून और क्लीन देहरादून के विज़न के साथ देहरादून को और बेहतर शहर के रूप में विकसित करेंगे ।

इस अवसर पर देहरादून सिटीज़न फ़ोरम के जगमोहन मेंदीरत्ता,भारती जैन,अनूप नौटियाल,मैडम फ्लोरेंस,रितु चैटर्जी समेत अनीश लाल और अन्य गद्ममान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!