विशाल बिरला ने थामा भाजपा का दामन,भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरव थपलियाल को मिली मजबूती

उत्तराखण्ड इन दिनों निकाय चुनाव के महासमर में है और भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है ।आज भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरव थपलियाल की मौजूदगी में राज्य अनुश्रवण समिति के पूर्व सदस्य विशाल बिरला और उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया । विशाल बिरला की जॉइनिंग से भाजपा को कहीं न कहीं मौजबूती मिलने जा रही है , इस मौके पर भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने विशाल बिरला का पुष्पगुच्छ देकर उनके समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

सौरभ थपलियाल ने कहा विशाल बिरला जैसे लोगों का भाजपा से जुड़ना बेहद ख़ास है क्योंकि विशाल बिरला ज़मीन से जुड़े हुए लोगों के साथ हरदम खड़े रहते हैं और भाजपा भी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाती है इसलिए ऐसे व्यक्तियों का संगठन से जुड़ना संगठन को मज़बूत करता है।

वहीं भाजपा का दामन थामने के बाद विशाल बिरला ने कहा देश के लगभग सभी राज्यों के भ्रमण के बाद हमने पाया कि सफाईकर्मियों को उत्तराखंड में सबसे ज़्यादा 17000- 18,000 मानदेय दिया जाता है जबकि पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में पाँच हज़ार से -10 हज़ार तक तक दिया जाता है।

विशाल बिरला ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सफ़ाई कर्मचारियों को 5 लाख तक का भी सुविधा देने का काम किया था जो हमारे सफ़ाई कर्मचारियों भाइयों और बहनों के लिए बड़ी सौग़ात थी इसलिए हमने भाजपा का दामन थामा है ताकि अपने लोगों को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!