विधायक उमेश कुमार का प्रदर्शन, सरकार से की कई अहम मांगें

देहरादून, 19 फरवरी 2025:
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सरकार को घेरते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदर्शन किया। वह विधानसभा में बैनर और पोस्टर के साथ पहुंचे, जिन पर उनकी प्रमुख मांगें लिखी हुई थीं। उमेश कुमार ने सरकार से मांग की कि राज्य के नागरिकों के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, भू कानून को संशोधित किया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं।

उमेश कुमार ने कहा, “जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। यदि सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज करती है, तो यह विरोध सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।”

उनकी यह प्रतिक्रिया विधानसभा सत्र के दौरान आई, जब सरकार के खिलाफ उनकी मांगों को लेकर हंगामा हुआ। उमेश कुमार ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार नागरिकों और किसानों के मुद्दों पर उचित ध्यान नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!