CDS अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पौड़ी में होगा बड़ा कार्यक्रम

देहरादून, 19 फरवरी 2025:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को देश के दूसरे सीडीएस अनिल चौहान ने मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बाद, दूसरा सीडीएस अनिल चौहान भी उत्तराखंड से हैं।

मंत्री धन सिंह रावत ने आगे कहा, “यह मेरे लिए भी बड़े गर्व की बात है कि दोनों, बिपिन रावत और अनिल चौहान, पौड़ी जिले से हैं।” उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि सीडीएस अनिल चौहान के पौड़ी जनपद स्थित गांव में आगामी मई महीने में उत्तराखंड सरकार एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

इस कार्यक्रम में सीडीएस अनिल चौहान के साथ-साथ राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!