उमेश कुमार ने उपनल कर्मियों की नियमितीकरण की मांग सदन में उठाई

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की मांग को सदन में उठाया। विधायक ने सत्र से पूर्व उपनल कर्मियों की स्थिति पर सरकार से ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन कर्मियों ने लंबे समय तक राज्य में अपनी सेवाएं दी हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार उनकी नियमितीकरण की मांग को नजरअंदाज कर रही है।

उमेश कुमार ने राज्य सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि उपनल कर्मियों की नियमितीकरण की मांग को मानवता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उपनल कर्मी राज्य की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं, और अब उनके लिए न्याय की आवश्यकता है।

विधायक की यह अपील राज्य सरकार के लिए एक बड़ा संकेत है कि उपनल कर्मियों की नियमितीकरण की दिशा में गंभीर विचार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!