भू कानून को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांगा श्वेत पत्र

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही में आज भू कानून को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल किए। कल सदन में बजट पेश करने के बाद सरकार ने भू कानून संशोधन विधेयक भी सदन के पटल पर रखा था, जिस पर विपक्षी नेता आज अपनी चिंता जाहिर करने जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भू कानून पहले भी लाया गया था और उसके बाद कई बार इसमें संशोधन किए गए, लेकिन अभी तक राज्य में यह कानून जनता के अनुरूप लागू नहीं हो सका है। यशपाल आर्य ने सरकार से यह सवाल किया कि आखिर वह भू कानून को लेकर अपनी स्थिति कब स्पष्ट करेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि जो जमीनें पहले के उद्देश्य के लिए दी गई थीं, उनका क्या हुआ, इस पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाए ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके।

विपक्ष के सवालों के बीच सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, खासकर भू कानून के बारे में, जो राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!