कृषि मंत्री सवालों के घेरे में, प्राकृतिक और परंपरागत खेती के अंतर को स्पष्ट नहीं कर पाए

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा में आज कृषि मंत्री पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सवालों की झड़ी लग गई। विधायक प्रीतम सिंह ने कृषि मंत्री से प्राकृतिक और परंपरागत खेती के बीच के अंतर को लेकर सवाल किया, लेकिन मंत्री इसका स्पष्ट जवाब देने में असफल रहे।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सवाल किया कि राज्य के किन जनपदों में प्राकृतिक खेती हो रही है और अब तक इसका कितना उत्पादन हुआ है? इस पर कृषि मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य के पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में 1,000 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है।

हालांकि, कृषि मंत्री का जवाब विपक्षी और सत्ता पक्ष के सदस्य को संतोषजनक नहीं लगा। मंत्री ने प्राकृतिक और परंपरागत खेती के बीच अंतर को ठीक से समझाया नहीं, जिससे सदन में असंतोष का माहौल बना रहा।

विधानसभा में यह स्थिति स्पष्ट करती है कि सरकार को प्राकृतिक खेती के मुद्दे पर और अधिक स्पष्टीकरण देना होगा, और इसके उत्पादन व प्रभाव को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!