उत्तराखंड: चमोली ग्लेशियर हादसे से जुड़ी बड़ी खबर

चमोली जिले में हुए ग्लेशियर हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में कुल 55 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 50 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हालांकि, अभी भी 5 मजदूरों को एवलांच से निकालने का कार्य जारी है।

सेना के सीनियर अफसरों ने इस हादसे में मारे गए चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत बचाव टीमें दिन-रात काम कर रही हैं ताकि बाकी फंसे हुए मजदूरों को भी सुरक्षित निकाला जा सके।

ग्लेशियर के टूटने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और सेना, पुलिस, वायु सेना, तथा अन्य राहत एजेंसियां मिलकर बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!