देहरादून में ऐतिहासिक झंडा जी मेले का आगाज

देहरादून: देहरादून के श्री गुरु राम राय दरबार में आज ऐतिहासिक झंडा जी मेले की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर 90 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण किया गया, जिसकी अगुआई श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी ने की।

झंडा जी का आरोहण इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इस बार खास बात यह रही कि हर तीन साल बाद ध्वजदंड को बदलने की परंपरा के अनुसार इस साल नए ध्वजदंड को स्थापित किया गया।

इस बार 41 सादे गिलाफ, 21 शनील गिलास और 1 दर्शानी गिलाफ झंडे पर चढ़ाए गए। इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालु उपस्थित थे, जो इस पवित्र अवसर के साक्षी बने। श्रद्धालु दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में आए थे।

इस साल खास बात यह रही कि पंजाब के जिला चिक्का नवाशहर के राजेंद्र पाल सिंह और सतनाम सिंह के परिवार को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का विशेष सम्मान मिला।

झंडा जी मेला केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और श्रद्धा का प्रतीक भी है। इस पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जो श्रद्धालुओं को एकजुट करने का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!