मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच सीएम धामी दिल्ली रवाना

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

सीएम धामी आज और कल दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं। इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण कारण केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम धामी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे के शादी समारोह में भी शामिल होंगे, जो कि इस समय दिल्ली में हो रहा है।

राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं, और इस महीने के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है। कई दायित्वधारियों को लेकर भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि सरकार बनने के तीन साल बाद से ही कई मंत्रियों के पद खाली पड़े हुए हैं, और अब सरकार विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाने की योजना बना रही है। मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए चेहरों के समावेश को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!