उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मियां तेज, पर्यवेक्षक नियुक्त

देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले दिनों जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब अगली कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। इस सिलसिले में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने जानकारी दी कि केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और किसान मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन पर्यवेक्षकों द्वारा जल्द ही उत्तराखंड का दौरा किया जाएगा, और इसी महीने चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी। इसके बाद पार्टी के संविधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

इस दौरान बीजेपी संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और पार्टी के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होगी, ताकि प्रदेश में पार्टी को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!