मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, रजिस्ट्रार कार्यालय में नई व्यवस्था लागू

देहरादून: आज दिनांक 20 मार्च 2025 को माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव श्री शैलेश बगोली जी, अपर सचिव वित्त डॉ. इकबाल अहमद, अपर सचिव गृह एवं अन्य अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन देहरादून का प्रतिनिधि मंडल, जिसमें श्री मनमोहन कंडवाल (अध्यक्ष), श्री राजबीर सिंह बिष्ट (सचिव), श्री सुरेन्द्र पुण्डीर (सदस्य, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड) एवं श्री राजेश्वर सिंह एडवोकेट और समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे, की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली जी द्वारा बताया गया कि 21 मार्च 2025 से वसीयत पंजीकरण और विवाह पंजीकरण के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में यू.सी.सी. (Uniform Commercial Code) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, 28 मार्च 2025 से विवाह पंजीकरण भी यू.सी.सी. के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सचिव ने यह भी सूचित किया कि आगामी दिनों में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ सचिवालय में माह में एक दिन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यू.सी.सी. के प्रावधानों से संबंधित संसोधन पर चर्चा की जाएगी।

इसके परिणामस्वरूप, 21 मार्च 2025 से रजिस्ट्रार कार्यालय और सभी राजस्व न्यायालयों में कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा। इस बैठक ने सभी बार एसोसिएशन के सदस्य और संबंधित पक्षों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और आगामी दिनों में बेहतर कार्य प्रणाली की दिशा में कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!