ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के पराक्रम के लिए, माँ नंदा के मैत ‘’ नौटी ‘’में निकाली गई उत्तराखंड शौर्य रन

नौटी,चमोली गढ़वाल: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पार्टी में आतंकियों के 9 बेस को निस्तानाबूत कर दिया और साथ ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया था । रविवार को चमोली के दूरस्थ क्षेत्र नौटी गांव यानी माँ नंदा देवी के मैत में भारतीय सेना के शौर्य का समान में उत्तराखंड शौर्य रन का आयोजन किया गया जिसमें सकड़ों संख्या में स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया । नौटी जैसे दूरस्थ गांव में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया जिसके लिए उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और स्थानीय युवा नेता व समाजसेवी आशीष नेगी ने विशेष प्रयास कर इस आयोजन को सफल बनाया ।

उत्तराखंड शौर्य रन की शुरुआत 7:30 बजे नौटी गांव से जो आगे चलकर तोली गांव होते हुए 5 किमी. का सफ़र तय कर चौरासैंड गाँव में सम्पन्न हुई । भारतीय सेना के सम्मान में निकली इस शौर्य रन के दौरान युवा जोश और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए ।

उत्तराखंड शौर्य रन में ग्रामसभा दियारकोट,कनोठ,नौटी,छातोली,तोली,नंदासैन समेत चौरासैंड़ और कई क्षेत्रीय युवाओं ने प्रतिभाग किया ।

5 किलोमीटर रन की दौड़ पूरी करने के बाद बांज,बुरांश के जंगलों और बुग्यालों के बीच बसे सुंदर गाँव चौरासैंड़ में समापन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें दौड़ में प्रतिभागी रहे युवाओं चौरासैंड़ गाँव के पूर्व सैनिकों और महिला मंगल दल द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर अरुण नेगी ,करण चौहान,बासुदेव नेगी,पवन नेगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!