गाड़ियों से सड़क पर हुदंग मचा रहे बारातियों की दून पुलिस ने निकाली बारात

देहारादून – सोशियल मीडिया के दौर में सड़कों पर हुड़दंग करना और अपना भौकाल दिखाने के लिए रील बनाकर सोशियल मीडिया में डालना साथ ही तथाकथित प्रसिद्धी पाना लोगों के लिए आम सा हो गया है, आये दिन सोशियल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रासारित होतो रहते हैं,
देहारादून पुलिस ने ऐसे ही एक वीडीयो के वायरल होने पर संज्ञान लेते हुए कारवाई करी है,
दरअसल सोशियल मीडिया में देहारदून का एक बारात का वीडियो काफी प्रसारित हो रहा था जिसमें कुछ युवा 3 से 4 वाहनों में सवार हो कर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे थे, कुछ कार की छतों पर तो कुछ कार की खिड़की पर बैठकर भौकाल दिखा रहे थे, वीडीयो वायरल होते ही एसएसपी देहारादून ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त कारवाई के निर्देश दिए थे जिसपर अधिकारियो द्वारा त्वारित कारवाई करते हुए गाड़ियों की पहचान कर तीन कार और दो मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।
वाहन चालक शादाब शफी पुत्र नफीस निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास देहारादून, साहिल खान पुत्र नौशाद खान निवासी उपरोक्त, फुरकान पुत्र लतीफ निवासी उपरोक्त, इकरम पुत्र इखलाख निवासी उपरोक्त और विनय चमोली पुत्र राजपाल निवासी नयागांव देहारादून समेत पाँच वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कारवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!