रुद्रपुर में वेब सीरीज़ ‘तालाश’ की शूटिंग शुरू, CA जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में हुआ महत्वपूर्ण सीन का फिल्मांकन

रुद्रपुर, 6 अगस्त, 2025 – शहर के लिए गौरव की बात है कि यहाँ इन दिनों वेब सीरीज़ “तालाश” की शूटिंग ज़ोरों पर चल रही है। आज इस सीरीज़ का एक अहम सीन शहर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में फिल्माया गया। उनका कार्यालय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने स्थित Airon’s plaza में है।
यह वेब सीरीज़ रुद्रपुर और उसके आसपास की कई प्रमुख जगहों पर शूट हो रही है। इससे न सिर्फ़ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, बल्कि शहर की पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
टीम और कलाकार
“तालाश” का निर्देशन और लेखन अनुग्रह अग्निहोत्री कर रहे हैं। अग्निहोत्री ने कई फ़िल्मों में अपने काम से वाहवाही लूटी है, जिनमें ‘दून एक्सप्रेस’ भी शामिल है। इस फ़िल्म में उन्होंने लेखन, निर्देशन और अभिनय तीनों की ज़िम्मेदारी संभाली थी।
इस सीरीज़ का निर्माण ON FILMS और Nithin Entertainment के बैनर तले हो रहा है। इसके प्रोड्यूसर सोहेल आलम और भूषण छाबड़ा हैं। इसके साथ ही दीपक पांडे के प्रोडक्शन हाउस ‘पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस’ का भी सहयोग मिल रहा है।
वेब सीरीज़ के प्रमुख कलाकारों में अनुग्रह अग्निहोत्री, भूषण छाबड़ा, रमजा खान, दीपक पांडे, रवि खन्ना, उज्ज्वल यादव, विजय गुप्ता, प्रकाश पांडे, हर्षित श्रीवास्तव, शनि पाल, नितिन कोली, प्रसंजीत, पूजा, वर्षा, मारूफ फरीदी और साहबत हुसैन खान जैसे कलाकार शामिल हैं।
तकनीकी टीम में DOP (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) ज़फर खान, कैमरा असिस्टेंट हरिओम, मेकअप आर्टिस्ट संदीप यादव और कोरियोग्राफर दिव्यांशु ठाकुर आदि शामिल हैं।
यह वेब सीरीज़ जल्द ही अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ की जाएगी।
‘तालाश’ का दूसरा भाग जल्द
वेब सीरीज़ के पहले भाग की शूटिंग पूरी होने के बाद, बहुत जल्द इसके दूसरे भाग की भी शुरुआत होगी। दूसरे भाग के लिए कलाकारों के ऑडिशन दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर में लिए जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!