देहरादून – होटल Chalista Squair मे फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी व फ्यूजिफिल्म द्वारा सिनेमा वर्कशॉप का आयोजन

देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी और फ्यूजिफिल्म के संयुक्त तत्वावधान में होटल Chalista Square में पहली बार सिनेमा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य था कि फोटोग्राफर्स को सिखाए गए तकनीकी पहलुओं को तुरंत अमल में लाकर उसका परिणाम दिखाया जा सके।

इस दौरान स्थानीय फोटोग्राफर्स ने स्वयं शूटिंग, एडिटिंग कर कुछ घंटों में ही एक सुंदर स्टोरी तैयार की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि रही। वर्कशॉप का नेतृत्व फ्यूजिफिल्म एम्बेसडर दिनेश वर्मा ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों के साथ मिलकर स्टोरी शूट की और समापन के दौरान तैयार वीडियो भी प्रस्तुत किया।

सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने इस आयोजन की सफलता के लिए फ्यूजिफिल्म टीम का आभार जताया। इसी क्रम में हाल ही में संपन्न उत्तराखंड फोटो फेयर 2025 की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले नितेश अग्रवाल (बंटी जी) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फ्यूजिफिल्म टीम के सदस्य – दिनेश वर्मा, रोहित बलानी, प्रवीन आर्यन, विनोद परमार, जितेंद्र अरोड़ा और गौरव को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि दिलबाग सिंह, परमीत सिंह और नितेश अग्रवाल ने इस पहल की सराहना की और फोटोग्राफर्स को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सोसाइटी से आसिफ, गौरव नागपाल, शिवराज ठाकुर, परविंदर सिंह, अमित मेहरा, भारत ओबेरॉय, संदीप पठानी, ललित जयस्वाल, रविंद्र कुमार, रेहान अस्वाल, अजीत, आशीष रावत, गुलजार सिंह, सतीश ठाकुर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!