देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पोंटा साहिब से आ रहे संदिग्ध वाहन छोटा हाथी को रोका गया और चेकिंग के दौरान वाहन में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (9 वन मेक चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की) और लगभग 35 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।
वाहन में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की पहचान जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक), निवासी कुडल जिला भिवानी, हरियाणा ,अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह और मंजीत पुत्र जयवीर सिंह, निवासी सऊवास, थाना चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई ।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी सीज कर लिया है। कोतवाली विकासनगर में आरोपीयों के विरुद्ध मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है।
दून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।


