सांसद के झूठे वीडियो प्रसारण पर मामला दर्ज


देहरादून- सांसद के झूठे वीडियो प्रसारण पर मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित करने के मामले में देहरादून की राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सांसद के राजस्थान स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने से जुड़े वीडियो को भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, मामले को लेकर एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि सांसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के संबंध में शिकायत मिली थी। फिलहाल वीडियो प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के संचालक की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!