महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेस वार्ता कर सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या और दहेज हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। ज्योति रौतेला ने फरवरी माह में प्रदेश में हुई 13 हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें छह हत्याएं अकेले देहरादून में हुईं। वहीं, हल्द्वानी में नाबालिग से गैंगरेप और हरिद्वार में एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी को लेकर भी उन्होंने पुलिस प्रशासन को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!